Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज गुरु मंगल योग के साथ शोभन योग, शुक्रादित्य योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों को मिलेगी बड़ी कामयाबी

आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 25, 2024
in आज का राशिफल
0
आज गुरु मंगल योग के साथ रवि योग, ऐन्द्र योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज 25 जुलाई दिन गुरुवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज पंचक पूरे दिन रहेगी, राहुकाल का समय दोपहर 02:06 से दोपहर बाद 03:46 तक रहेगा आज गुरु मंगल योग के साथ शोभन योग, शुक्रादित्य योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बनाए शुभ योग का फायदा मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के कुछ रुके हुए जरूरी काम अचानक से पूरे हो जाएंगे और आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और लक्ष्मी नारायण की कृपा भी रहेगी, जिससे इन राशियों के जीवन में सभी दुख व कष्ट दूर होंगे। आज चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा और वृषभ राशि में गुरु मंगल की युति गुरु मंगल योग का निर्माण हो रहा है। जिसके प्रभाव से मेष राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा। नया एग्रीमेंट मिलने की संभावना है। निवेश के लिए अच्छा समय है। मिथुन राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कर्क राशि के लोगों को मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। इस राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंह राशि वालों को बिजनेस में बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। मीन राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। इनके अलावा तुला राशि वालों के बिजनेस में रुकावट आ सकती है। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें और नौकरी में साथी से विवाद हो सकता है।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां बेहतर होंगी और आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। इसलिए बेहतर होगा कि अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांट लें। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार होगा। नया एग्रीमेंट मिलने की संभावना है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। सरकारी नौकरी में लापरवाही न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक और अधिक नज़दीकियां बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेंगी। डेटिंग का अवसर भी सुलभ होगा।
स्वास्थ्य- काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहे। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- वर्तमान परिवेश में आपने जो नई नीतियां बनाई है, उन पर अमल करने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। किसी की सलाह आपके लिए शुभ फलदाई रहेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर फोकस रहे, अच्छा समय है।
नेगेटिव- आपका बहुत अधिक अनुशासित हो जाना भी पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है। ननिहाल के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में माहौल कुछ मन्द ही रहेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित रखें। कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर तनाव की वजह से अपने प्रयास बंद ना करें।
लव- परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत करने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चे भी अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……..

धन संबंधित समस्या से मुक्ति के लिए पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर सिंदूर से ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नमः’ मंत्र लिखकर पर्स में रख लें। साथ ही एक मां लक्ष्मी के स्वरूप अंकित एक चांदी का सिक्का रख लें।

पॉजिटिव– आपको मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं जिससे मानसिक सुकून भी बना रहेगा। घर के वातावरण को अनुशासित तथा सुखद बनाकर रखने में किसी भी खास प्रयोजन को लेकर आपका निर्णय सर्वोपरि रहेगा।
नेगेटिव– किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपको कोई नुकसान होने की भी आशंका बन रही है, इसलिए सावधान रहें। युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। गैरकानूनी कार्यो में रुचि ना ले।
व्यवसाय– इस समय बिजनेस में किए सुधार बहुत अच्छे होंगे। उनका फायदा आपको जरूर मिलेगा। अपने बिजनेस को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियों में कुछ राजनीति चल सकती हैं।
लव– पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, थायराइड से संबंधित समस्याओं में लापरवाही ना बरतें और उचित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……….

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार को केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें। साथ ही इनका तिलक भी लगाएं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है।
पॉजिटिव– आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, साथ ही आपको आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। अगर पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा है, तो आज कोई खुशखबरी भी मिलेगी।
नेगेटिव– घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान सम्मान बनाए रखें। तथा उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। शेयर्स सट्टा जैसे रिस्की कार्यों से दूर रहना आपको नुकसान होने से बचाएगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय– कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी गतिविधियों को अपनी देखरेख में करवाएं, इससे आप ज्यादा बेहतर नतीजे हासिल करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।
लव– पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य– बाहरी वातावरण से अपना बचाव और सुरक्षा रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको ऊर्जावान और स्वस्थ रखेंगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह– पॉजिटिव- किसी का उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव– कुछ लोग व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे। बहुत ही सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। धैर्य और संयम बनाए रखें अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा।
व्यवसाय– पूरा ध्यान बिजनेस की मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज कहीं स्पेशल ड्यूटी लग सकती है।
लव- घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……………*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए गुरुवार को पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्यस्थल पर पीले रंग का प्रयोग करें और लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।*
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। अध्ययनरत बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्धक बना हुआ है। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी और आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद में अपना समय नष्ट ना करें क्योंकि इसमें ऊर्जा और समय खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अपने अंदर अति आत्मविश्वास और स्वार्थपन की भावना ना उपजने दें तथा अपनी आर्थिक योजनाओं को भी क्रियान्वित करने में ध्यान दें।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बन रही है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें, वरना आपसी सामंजस्य बिगड़ सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोग और सामंजस्य की भावना रहेगी। युवा वर्ग भी डेटिंग का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- आप अपने सौम्य और सहज स्वभाव द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन से आपकी परेशानियां दूर होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती हैं।
नेगेटिव- किसी-किसी समय जल्दबाजी अथवा लापरवाही की वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना लें, बल्कि धैर्यपूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें। विद्यार्थी अपने पढ़ाई पर जरूर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में रुकावट आ सकती है। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। नौकरी में साथी से विवाद हो सकता है।
लव- परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- अपने अंदर किसी भी प्रकार की हीन भावना महसूस ना करें। ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……….

रोजगार संबंधी समस्या के लिए केले के वृक्ष की पूजा करें और पीली वस्तु जैसे फल, कपड़े आदि चीजों का दान करें। लेकिन केला खाने से बचें।

पॉजिटिव- उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए आसपास के लोगों के साथ थोड़ा समय जरूर बीताएं। इससे आप खुद को हल्का व तनाव मुक्त महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्य को भी बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी करने से आप के मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
व्यवसाय- नई योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी और व्हीकल संबंधित बिजनेस मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। युवा वर्ग भी अपने करियर के प्रति गंभीर रहे।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी तालमेल रखने से शांति बनी रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें।
स्वास्थ्य- मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के सानिध्य में रहे। इससे आप अपने आप में विश्वास और मनोबल को मजबूत कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय…………..

रोगों और बाधाओं से मुक्ति के लिए सत्यनारायण भगवान और बृहस्पतिवार व्रत की कथा सुनें और पीले रंग के कपड़े पहनें और नमक रहित भोजन करें।

पॉजिटिव- दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी, वास्तु सम्मत नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा उचित रहेगा।
नेगेटिव- घर पर पैसे संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि इसका असर संबंधों पर ना पड़े। ख्याली पुलाव बनाने में समय व्यर्थ ना करें, बल्कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित भी करें। कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- बिजनेस की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। सरकारी नौकरीपेशा लोग गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
लव- घर-परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपना ध्यान रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में है। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की आवाज सुनें। आपको अच्छी सलाह मिलेगी। किसी दोस्त की मदद से निजी कामों का समाधान मिलने की पूरी उम्मीद है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। वर्तमान स्थितियों पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित है। दूसरों के मामले में दखल अंदाजी करने से अपमानजनक स्थिति बन सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अगर कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करें, कुछ ही समय में आपका कार्य हो जाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में भी फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम का पुरस्कार भी मिल सकता है।
लव- घर में शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन व थकान हावी रहेंगे। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समझना जरूरी है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवारिक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चों तथा शॉपिंग आदि को स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे जिसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो सकता है। इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
लव- पारिवारिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। लव अफेयर्स तथा व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे तथा लाभदायक भी रहेंगे। आप अपने अंदर बेहतरीन ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- बेवजह के खर्चे आप को चिंता में डाल सकते हैं, इसलिए बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। उनके सहयोग व आशीर्वाद से सभी व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पार्टनरशिप जैसे कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय पक्ष में नहीं है। कोई रुकी हुई पेमेंट अथवा उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों को अपनी योजनाओं में जरूर शामिल करें। कुछ समय मनोरंजन व मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए उचित आहार ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Previous Post

पन्ना में आदिवासी मजदूर की चमकी किस्मत : अब तक का सबसे बड़ा हीरा

Next Post

एसी कोच में गूंजी किलकारी

Next Post
एसी कोच में गूंजी किलकारी

एसी कोच में गूंजी किलकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In