जबलपुर। पुणे से चलकर दानापुर जा रही ट्रेन के एसी-3 कोच में एक महिला को प्रसव पीडा हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया बच्चे के जन्म लेते ही एसी कोच में किलकारी गूंजने लगी।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस आज जबलपुर से कटनी की ओर रवाना हुई. इस ट्रेन के एसी-3 कोच में यात्रा कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. जिसे देखते हुए उसके परिजन घबरा गये और मदद के लिए टीसी जायसवाल से मदद मांगी। जिन्होंने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले अन्य महिला यात्री से मदद की अपील करते हुए प्रसव कराने का निवेदन किया. जिसे अन्य महिलाओं ने स्वीकारते हुए यह नेक कार्य किया. साथ ही टीसी जायसवाल ने घटना की जानकारी तुरंत ही कंट्रोल रूम को देते हुए कटनी में चिकित्सा सुविधा देने का मेमो दिया. टीसी की तत्परता पर महिला के साथ यात्रा कर रहे उनके परिजन काफी खुश नजर आये।













